फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान: 3.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 72 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार को 298 स्थानों पर रेड की। इस दौरान राज्यभर में 46 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी के आरोप में 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 215 नशीली गोलियां और 1.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य में 298 स्थानों पर रेड की। अभियान में पुलिस टीमों ने 315 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें