फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए जगह चिन्हित होगी, 11 मार्च को डीडीपीओ करेंगे मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बे में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों के लिए स्थायी स्थान तय करने की दिशा में पंचायत ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत सरकारी स्कूल के नजदीक स्थित जमीन को रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रायपुररानी की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि कस्बे में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो और छोटे कारोबारियों को भी सुविधा मिल सके।

बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को लेकर 11 मार्च को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) मौके का दौरा करेंगे और जमीन का मुआयना करेंगे। निरीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई और अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए तय स्थान बनने से जहां उन्हें काम करने में सहूलियत मिलेगी, वहीं बाजार और सड़कों पर अव्यवस्था भी कम होगी। निरीक्षण के बाद विभाग की ओर से आगे के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें