फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआईज और प्रशिक्षण केंद्रों के लिए एसओपी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड-19 संक्रमण रोकने को हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआईज़), प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटीज़) और हरियाणा कौशल विकास मिशन एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण केंद्रों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपीएस) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, पुलिस महानिदेशक, सभी मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को जारी पत्र में इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण संस्थानों में 22 मार्च से कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है, लेकिन विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। जिन संस्थानों को खोलने की अनुमति दी गई है, उन्हें कोविड निवारक उपायों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करना होगा। इसके अतिरिक्त, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग और उच्चतर शिक्षा विभाग के लिए जारी किए गए एसओपीज के कार्यान्वयन को भी सुनिश्चित करना होगा। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्तों द्वारा अपने संबंधित जिलों में संयुक्त निरीक्षण दल गठित करने के अतिरिक्त व्यापक जांच की जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें