फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सोनाली फौगाट मामले ने पकड़ा तूल, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 07 Jun 2020 01:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा नेता सोनाली फौगाट द्वारा पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी सचिव की पिटाई करने का मामला तूल पकड़ रहा है। सर्व कर्मचारी संघ ने निंदा करते हुए मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


संघ ने ऐसा न करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने घटना को घोर निंदनीय बताते हुए कर्मचारियों से इसके खिलाफ सड़कों पर आकर विरोध करने का आह्वान किया हैं।


यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन


उन्होंने ने भाजपा नेतृत्व से सोनाली को पार्टी से निकाल कर एक उदाहरण पेश करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में शीध्र कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे शरारती तत्वों के हौसले बुलंद होंगे और कर्मचारी नौकरी ही नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


9 जून को होंगे प्रदेशभर में प्रदर्शन
सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर सोमवार तक सोनाली की गिरफ्तारी और सचिव के खिलाफ दर्ज झुठे मुकदमे को रद्द नहीं किया तो 9 जून को प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

 

प्रदर्शनों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्तों को सौंपे जाएंगे। इन प्रदर्शनों में मार्केट कमेटियां व मंडी बोर्ड के कर्मचारियों सहित सभी अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश की सभी मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने इस घटना के विरोध में काले बिल्ले लगाकर कार्य बहिष्कार किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें