फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दामाद ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप-पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

Sun, 07 Sep 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। स्थानीय डैम गंज इलाके में पति द्वारा ससुराल वालों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की पहचान कश्मीर पाल के रूप में की गई है। वह अपने बच्चों से मिलने के लिए ससुराल गया था। आग लगने के तुरंत बाद आस-पास एकत्रित हुए लोगों ने कश्मीर पाल को बचाया और अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित और उसके परिवार का आरोप है कि इस मामले में पुलिस पुख्ता कार्रवाई नहीं कर रही। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि कश्मीर पाल ने खुद को आग लगाई है। जिससे वह दबाव बनाकर अपनी पत्नी को वापस घर ले जा सके।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल कश्मीर पाल ने बताया कि उसकी पत्नी झगड़ा करके पिछले करीब आठ साल से मायके में रह रही है। उसका दुबई का वीजा लग चुका है और कुछ दिनों के बाद वह दुबई जाने वाला था। इसके तहत वह रविवार को अपने बच्चों से मिलने ससुराल गया। इसी दौरान ससुराल वालों ने झगड़ा किया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कश्मीर ने खुद ही आग लगाई है तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज को क्यों छुपा रही है। उन्होंने मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें