फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान कौर की तबीयत में कुछ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलीट बीबी मान कौर (105) की तबीयत में कुछ सुधार है। हलांकि उनके शरीर में कमजोरी है और वह खाना भी नहीं खा रही हैं। अभी वह सिर्फ फल ही खा रही हैं।
विज्ञापन

उनके बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि मान कौर अभी अपने पैराें पर खुद चल नहीं पा रही हैं। उनकी देखभाल घर पर की जा रही है। डॅाक्टरों की दी दवाइयां दी जा रही हैं। मां की तबीयत बुधवार को अचानक खराब होने पर उन्हें सेक्टर-20 स्थित निजी अस्पताल में लेकर जाना पड़ा था। उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। कुछ घंटे वहां पर रहने के बाद उनके पूरे टेस्ट कराए गए। तबीयत में कुछ सुधार होने पर परिवारवाले उन्हें वापस सेक्टर-40 स्थित अपने निवास पर ले आए थे। बीबी मान कौर गॉल ब्लैडर कैंसर से जूझ रही हैं। उनका हौम्योपेथी इलाज मध्य प्रदेश में हौम्योपेथी के एक चैरिटेबल अस्पताल से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें