फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर बेच पत्नी को विदेश भेजा, धोखा मिला तो युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। शहर के शक्ति विहार कॉलोनी स्थित एक घर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीमें तथा समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर यादविंदर कंग मौके पर पहुंचे।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय रवनीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि रवनीत की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उसने घर तथा सोने के आभूषण बेच कर अपनी पत्नी को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था। उसने ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर रवनीत को भी वहां बुलाने का वादा किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद रवनीत की पत्नी ने उससे सारे संपर्क खत्म कर दिए। इसके बाद रवनीत मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार देर रात रवनीत ने घर का कमरा अंदर से बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को लगा कि रवनीत कमरा बंद करके आराम कर रहा है, लेकिन जब शुक्रवार सुबह तक काफी देर तक बाहर नही आया, तो रवनीत के भाइयों ने दरवाजा तोड़ा। रवनीत का शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई तथा फॉरेंसिक जांच के बाद शव को संस्था के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना थर्मल पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें