फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में ऑपरेशन शील्ड आज, ब्लैकआउट होगा, सायरन बजेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के 23 जिलों में शुक्रवार को ऑपरेशन शील्ड का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे मॉक ड्रिल शुरू होगी। इस दौरान ब्लैक आउट भी होगा और सायरन भी बजेंगे। इसके साथ ड्रोन जैसे हवाई हमलों से बचाव का भी अभ्यास किया जाएगा। सभी जिलों को मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पंजाब सिविल डिफेंस के स्पेशल डीजीपी संजीव कालड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य और अग्निशमन समेत अन्य विभागों की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। अगर ड्रोन अटैक होता है, तो इसके लिए क्या इंतजाम है। कहीं आग लगने की घटना होती है या अस्पताल में अधिक ब्लड की जरुरत पड़ती है तो इन सभी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। बॉर्डर के जिलों में ड्रिल के दौरान सुरक्षित जगह पर ले जाकर ड्रिल की जाएगी। इसमें आपातकालीन तंत्र का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय में सुधार करना और उन क्षेत्रों की पहचान करना है, जिन्हें मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी संकट के दौरान त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। इस अभ्यास में सिविल डिफेंस वार्डन, पंजीकृत स्वयंसेवक और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) को भी शामिल किया जा सकता है। लोगों को बताया जाएगा कि उन्होंने अपने आप को सुरक्ष कैसे करनी है। हॉटलाइन को चेक किया जाएगा कि वह सही रूप से काम कर रही है। वायु सेना की तरफ से किसी भी तरह के हमले के समय इसी हॉटलाइन पर अलर्ट दिया जाता है। ऑपरेशन शिल्ड में आर्म्ड फोर्सेस भी शामिल होंगी। सभी डीसी को अधिकार दिया गया है कि वह अपने यहां ऑपरेशन के लिए समय में विस्तार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार मॉक ड्रिल में जो कमियां सामने आई थी, उसे इस बार दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

पटियाला के पोलो ग्राउंड में मॉक ड्रिल पांच बजे से आठ बजे तक होगी। लालबाग कॉलोनी में शाम 8 से 8:10 बजे तक ब्लैकआउट होगा। एडीसी (जरनल) ईशा सिंगल ने कहा है कि लोग घबराएं नहीं, मॉक ड्रिल सिर्फ अभ्यास है। नागरिक सुरक्षा के लिए यह अभ्यास बेहद आवश्यक है।
डीसी कॉम्प्लेक्स फतेहगढ़ साहिब में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल शाम 6 बजे से होगी। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सोना थिंद ने कई विभागों के अधिकारियों को मॉक ड्रिल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पठानकोट में साढ़े छह बजे मॉक ड्रिल की जाएगी और आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक ब्लैक आउट होगा। इसका उद्देश्य है कि किसी आपदा या युद्ध जैसी स्थिति में लोगों की जान-माल की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें