फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर होटल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Sat, 09 Jul 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंचकूला में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 होटल नार्थ पार्क में हुई युवक की मौत के मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने होटल प्रबंधन पर आईपीसी की धारा 304 के अंतर्गत लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पंचकूला पुलिस युवक के दोस्तों की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि नॉर्थ पार्क होटल में मंगलवार देर रात स्वीमिंग पुल में डूबने से  एक 24 वर्षीय  सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक का नाम हनीष था। मृतक  एमडीसी सेक्टर-4 स्थित रेल विहार का रहने वाला था। हनीष अपने पांच  दोस्तों के साथ होटल में बिना किसी परमिशन के नशे के हालत में स्वीमिंग पुल  में आया था। युवक को तैरना नहीं आता था और दोस्तों  के मना करने के बाद भी वह स्वीमिंग पुल में कूद पड़ा। वह  डूबने लगा तो दोस्त भी लाख कोशिश के बावजूद उसको बचा नहीं सके। 

हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि होटल की पूरे प्रकरण में किस प्रकार लापरवाही थी, पर जांच में इसका खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में होटल प्रबंधन स्वयं को शुरू से बेकसूर बता रहा है और उल्टा मृतक की लापरवाही की बात कह रहा है। होटल नार्थ पार्क की ओर से सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई गई थी, जिसमें बुधवार-वीरवार की मध्यरात्रि को 6 युवकों के स्विमिंग पूल में घुसने एवं उसके बाद मृतक हनीश के पूल में जाने की फुटेज दिख रही है। इसके बाद युवकों द्वारा उसे बचाने एवं विफल रहने की फुटेज भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें