फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों पर दिखी सामाजिक दूरी, पेटियां खरीदकर ले गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 27 मार्च आधी रात के बाद बंद किए ठेके 40 दिन बाद लॉकडाउन 3.0 के तीसरे दिन जिला पंचकूला में शराब के ठेके खोल दिए गए। अब शराब के ठेके सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगे। ठेके खुलने के पहले दिन कई जगहों पर लोग बंद ठेकों के खुलने के इंतजार में वहां बैठे दिखे। सुबह करीब नौ बजे ठेकों के खुले होने का पता लगते ही शराब के शौकीन वहां पहुंचने शुरू हो गए। ठेकों के बाहर खरीदारों की लंबी-लंबी कतारें दिखीं। इस दौरान ठेकों के बाहर लोगों के उचित दूरी पर खड़े होने के लिए मार्किंग भी की गई थी। शराब के शौकीन सामाजिक दूरी का पालन कर अपनी पसंदीदा शराब और बीयर खरीदते देखे गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने शराब पर कोरोना सेस भी लगाया है। इसके चलते शराब के शौकीनों को शराब की बोतल पहले के मुकाबले कुछ महंगे दाम पर मिल रही है। बुधवार जैसे ही लोगों को सेक्टर-20 व सेक्टर-21 सहित माजरी चौ के ठेके खुलने की सूचना मिली तो तीनों जगहों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर लाइन लगाकर अपनी अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। किसी भी जगह कानून व्यवस्था खराब न हो और स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए, इसके चलते पुलिसकर्मी भी वहां तैनात रहे। वहीं बुधवार को शहर के कई ठेके बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें