फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में फास्ट फूड को छोड़कर बाकी दुकानें खुलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कस्बा बरवाला व क्षेत्र में लॉकडाउन के तीसरे चरण में फास्ट फूड को छोड़कर करियाना, हलवाई, नाई, मीट शॉप, मनियारी, रेडिमेड, हार्ड वेयर सहित आदि सभी दुकानें खुल गई हैं। इस कारण कस्बे के बाजारों व सड़कों पर पूरी तरह से चहलकदमी भी बढ़ गई है लेकिन कस्बे की सड़कों व बाजारों में आने वाले बहुत से लोगों को कोरोना वायरस का जरा भी खौफ नहीं है।
विज्ञापन

बहुत से लोग बिना मास्क के सड़कों पर आम घूमते दिखे और कई दुकानदार व ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सजग नहीं दिखे। उनकी दुकानों पर लोगों की भीड़ भी जमा रही। इसलिए ऐसे में अगर आपको कोरोना महामारी से बचाना है तो अब सरकार की नहीं आपकी जिम्मेवारी होगी, क्योंकि सरकार व प्रशासन द्वारा आपको कोरोना वायरस से बचने के सभी तरह के उपाय बताए जा चुके हैं और उनका पालन करना आपका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें