फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनो अनाज मंडियों में अब तक 85319 मीट्रिक टन धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला में खरीफ सीजन 2021-22 में सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक जिला की तीन मंडियों में 85319 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 52889 मीट्रिक टन हैफेड और 32430 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कॉरपोरेशन की ओर से खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 82091 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिला में दो सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 8570 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 1430 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और 7140 मीट्रिक टन हेफेड की ओर से खरीदी गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 43349 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 19700 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कारपोरेशन और 23649 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई।
रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 33400 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 11300 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा तथा 22100 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। तीनों मंडियों द्वारा अब तक 82091 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 7730 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें