फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े...असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर से डेढ़ तोले की चेन स्नैचर छीनकर फरार

विज्ञापन
सेक्टर-41 में स्नैचिग के बाद घायल असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : 13cty1010.JPG
विज्ञापन
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर से दो तोले की चेन छीनकर स्नैचर फरार
विज्ञापन

स्नैचर के पीछे भागे ऑफिसर, धक्का दिया तो फूटा सिर, हाथ व घुटनेे में लगी चोट
दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर अपनी कार धो रहे थे अनूप महाजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-41बी में एक असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर से करीब दो तोले सोने की चेन छीनकर स्नैचर फरार हो गए। ऑफिसर ने बाइक पर भाग रहे स्नैचर का पीछा किया तो उसने धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर, हाथ और टांग में चोटें आईं।
वारदात शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। रचित महाजन ने बताया कि उनके पिता अनूप महाजन (53) सेक्टर-17 स्थित एजी ऑडिट पंजाब के दफ्तर में बतौर असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर तैनात हैं। वे सभी सेक्टर-41बी स्थित मकान नंबर (1183) ग्राउंड फ्लोर पर परिवार समेत रहते हैं। शनिवार को अनूप घर के सामने अपनी कार धो रहे थे। इस दौरान 20 से 25 साल के एक युवक ने उनके गले से करीब 18 ग्राम सोने की चेन झपट ली। लॉकेट वहीं टूटकर गिर गया। भागते स्नैचर का अनूप ने पीछा किया तो उसने धक्का दे दिया, जिससे अनूप सड़क पर गिर गए। उनके सिर, हाथ और घुटने में चोटें आईं। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीसीआर ने उन्हें जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उनके सिर में पांच टांके लगे।
विज्ञापन

सिर से बह रहा था खून
अनूप के पड़ोसी आशीष कुमार बताया कि वे घर पर थे। अचानक कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर बाहर आए तो अनूप के सिर से खून बह रहा था। उन्हें लगा शायद कुत्ते ने काटा है। बाद में पता चला स्नैचिंग हुई है। कंट्रोल रूम में फोन करनेे के थोड़ी देर बाद ही एएसपी साउथ नेहा यादव, सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह, सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह समेत अन्य ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
गली में नहीं लगा कैमरा
वारदात वाली जगह पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। गली की लेन में करीब 30 से 40 मकान हैं। ऐसे में आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। बताया कि कैमरा दूसरी गली में लगा है। पुलिस अब पूरे एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

नहीं रुक रहीं स्नैचिंग
शहर के अलग अलग थाना एरिया के अंतर्गत करीब 63 पीसीआर और 35 के करीब चीता स्क्वायड दिन रात गश्त करती हैं। इसके बावजूद शहर में स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जनवरी से लेकर अब तक करीब 67 स्नैचिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें