चंडीगढ़। सिक्योरिटी गार्ड से मोबाइल स्नैच करने वाले दो नाबालिग समेत तीन झपटमारों को क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहाली निवासी अमन नेगी और दो नाबालिगों के रूप में हुई। टीम ने इनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। मंगलवार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह और अमन नेगी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर शेर सिंह को सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिटी एंपोरियम मॉल के गेट के पास स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार तीन युुवक सेक्टर-17 बस स्टैंड के पास घूम रहे हैं। सूचना पर टीम ने सेक्टर-17 गुरु दयाल सिंह पेट्रोल पंप के पास नाका लगाया गया। सेक्टर-17 बस स्टैंड की तरफ आ रहे आरोपियों को दबोच लिया।