फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 8 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में शामिल एक आरोपी को दबोचा है। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 12 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर स्वामी देवीदयाल कॉलेज के सामने मुख्य हाईवे पर एक युवक को पकड़ा। उसकी पहचान इदनान निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी से 285 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी बाजार कीमत लगभग 8 लाख 14 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशा कहां से लाया गया, किसे सप्लाई होना था और इस गिरोह में अन्य कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें