संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने महानगर में हथियार व हेरोइन सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से तीन पिस्ताैल, 23 कारतूस व एक किलो पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यू मोती नगर इलाके से काबू किया। आरोपी की पहचान होटल ली प्लाजा के पास स्थित मोहल्ला फतेहगढ़ के रहने वाले मुकुल मट्टू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मोती नगर में नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने न्यू मोती नगर इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी को शक के आधार पर रोका गया। इस दौरान आरोपी से हथियार और हेरोइन बरामद हुई। बराड़ ने बताया कि आरोपी हेरोइन और हथियार कहां से लाया, इसका खुलासा मंगलवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।