फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑपरेशन कासो के अंतर्गत सरकारी बस का ड्राइवर व कंडक्टर चूरा पोस्त सहित काबू

Mon, 18 Aug 2025 07:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत सोमवार को फगवाड़ा में एसपी गुरमीत कौर के नेतृत्व में मोहल्ला छज काॅलोनी व लाॅ गेट महेडू में कासो ऑपरेशन चलाया गया।
इस ऑपरेशन के दौरान सरकारी बस का ड्राइवर व कंडक्टर चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया। एसपी फगवाड़ा गुरमीत कौर ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख गौरव तूरा के आदेश पर सोमवार को डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी दलजीत सिंह एसएचओ ऊषा रानी, पीसीआर इंचार्ज अमन कुमार, थाना सतनामपुरा के एसएचओ हरदीप सिंह व रावलपिंडी के एसएचओ मेजर सिंह सहित पुलिस टीमों ने छज कॉलोनी व ला गेट महेडू में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फगवाड़ा में सरकारी बस ड्राइवर हरदेव सिंह पुत्र गिरधारी लाल व कंडक्टर लवप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को सरकारी बस में से 53 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त समेत काबू किया। पुलिस ने सरकारी बस को भी जब्त कर लिया है। इनके अतिरिक्त नशे का सेवन करने के मामले में जसकरण उर्फ गोगी पुत्र ठंडू निवासी गांव मौली को भी गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि इस दौरान बिना दस्तावेजों के साथ मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है। सरकारी बस ड्राइवर हरदेव सिंह, कंडक्टर लवप्रीत व जसकरण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें