फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमृतसर से 311 ग्राम हेरोइन लेकर ट्राईसिटी पहुंचा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर में एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 311 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी सौरव रावत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चंडीमंदिर स्थित फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान कैथल के गांव मटौर निवासी मुकेश कुमार (33), जो वर्तमान में बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में रह रहा है, को उसकी मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 311 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह अमृतसर से हेरोइन लाकर ट्राइसिटी और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग ग्राहकों को सप्लाई करने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी करीब सात दिनों के भीतर नशीले पदार्थ की खेप खपाने की योजना बना रहा था। पूछताछ के दौरान उसके नेटवर्क और अन्य तस्करों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। रिमांड के दौरान सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें