फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों को दस लाख रुपये तक ब्याज रहित लोन मिले : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों को व्यापार करने के लिए दस लाख रुपये तक का ब्याज रहित लोन मुहैया कराए। सरकार ऑड - ईवन खत्म कर सारी दुकानें खोलने के आदेश जारी करे। अगर ऐसा नहीं किया तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा। दुकानें बंद होने से छोटे व मध्यम व्यापारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नाम पर दुकानें बंद करने से व्यापारियों में नाराजगी है। यही कारण है कि प्रदेश के हर शहर, मंडी व कस्बे में व्यापारियों का प्रशासन के साथ टकराव हो रहा है। गर्ग ने मांग की कि सरकार व्यापार व लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दे। व्यापारी को आर्थिक पैकज, बिजली-पानी के दो महीने व एक साल का हाउस टैक्स माफ किया जाए। केंद्र सरकार जीएसटी की टैक्स दरों को और कम करे।पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें