फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डंपिंग ग्राउंड के विरोध में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अलीपुर टाउन में ग्रामीणों का विरोध देख डंपिंग ग्राउंड का बिना निरीक्षण किए लाैटे निगम कमिश्नर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़/बरवाला। नगर निगम वार्ड नंबर-20 के गांव अलीपुर टाउन में बने डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम कमिश्नर को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना निरीक्षण किए ही वापस लौटना पड़ा।
कई दिनों से डंपिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू से परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांववासी जोगिंदर सिंह, पवन कुमार, ज्ञान सिंह, रघाराम, बीरा, जगपाल, हेमंत कुमार, बरखा राम और प्रीतम सिंह ने बताया कि नगर निगम ने उन्हें अंधेरे में रखकर गांव में डंपिंग ग्राउंड बना दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कचरे की बदबू से उनका जीना मुश्किल हो गया है, खासकर सांस के मरीजों और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। पहले से ही मक्खियों की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह स्थिति और गंभीर हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे पंचकूला का कचरा यहां डाला जा रहा है और ठेकेदार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जबकि नियमों के अनुसार यहां कचरा एकत्रित नहीं किया जा सकता, इसके बावजूद 150 से 200 गाड़ियों का कचरा एक ही स्थान पर डाला जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले भी नगर निगम को लिखित रूप में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे और नगर निगम चुनावों में राजनीतिक दलों के नेताओं का बहिष्कार करेंगे।

वहीं, मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल बरवाला के पूर्व प्रधान गौतम राणा ने भी कहा कि डंपिंग ग्राउंड की बदबू से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें