फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीटीयू बस के ब्रेक फेल होने से एक के बाद एक 6 गाड़ियां टकराईं, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर रेड लाइट पर कोहराम : एक बच्चे को मामूली चोट आई, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। चंडीमंदिर रेड लाइट पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित सीटीयू (सीटीयू) बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुए इस हादसे में करीब 5 से 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहनों को काफी क्षति पहुंची है और एक बच्चे को मामूली चोट आई हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 4:00 बजे हुआ। उस समय चंडीमंदिर रेड लाइट पर रोजाना की तरह वाहन कतार में खड़े होकर सिग्नल खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस के अचानक ब्रेक काम करना बंद कर गए। चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस सीधे आगे खड़ी गाड़ियों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन एक-दूसरे पर चढ़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पीसीआर 526 की टीम मौके पर पहुंची। पीसीआर इंचार्ज ने बताया कि बस चालक के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण बस के ब्रेक समय पर नहीं लग पाए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन एक छोटा बच्चा मामूली रूप से चोटिल हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
विज्ञापन


लापरवाही या तकनीकी खराबी?
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन मालिकों में खासी नाराजगी देखने को मिली। पुलिस ने सभी वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह वाकई तकनीकी खराबी थी या चालक की कोई लापरवाही। इस भिड़ंत में 5 से 6 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें