फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुष्पिंदर के घर ईडी की रेड, सुबह से देर शाम तक चली कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक घोटाला: 158 करोड़ के गबन मामले में तीन टीमों ने एक साथ मारा छापा, कई अहम दस्तावेज कब्जे में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े करीब 158 करोड़ रुपये के गबन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज करते हुए बुधवार सुबह सेक्टर-2 स्थित पुष्पिंदर के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही।
जानकारी के अनुसार, ईडी की तीन टीमें पंजाब नंबर की इनोवा गाड़ियों में मौके पर पहुंचीं। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया और घर के भीतर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

पूरे दिन चली कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों ने घर की तलाशी ली, परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके साथ ही पुष्पिंदर से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की जोन-2 टीम इस मामले में पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। पंचकूला की विशेष अदालत में आरोपियों के बयान दर्ज कराने के लिए याचिका भी दायर की गई थी। इसी क्रम में ईडी टीम अंबाला सेंट्रल जेल जाकर संबंधित आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


यह है मामला
नगर निगम पंचकूला का खाता वर्ष 2019-20 में कोटक महिंद्रा बैंक में खोला गया था, जिसमें करीब 127 करोड़ रुपये एफडी के रूप में जमा किए गए थे। आरोप है कि बाद में फर्जी खातों के जरिए नगर निगम कर्मचारियों, बैंक अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का गबन किया गया। इस मामले में पहले हरियाणा स्टेट विजिलेंस द्वारा केस दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच को आगे बढ़ा रही है और अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें