फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक दिन में छह चोरी की वारदात, तीन वाहन भी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वाहन, दुकान और ढाबे में चोरी के छह मामले दर्ज, सेब की पेटियां चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सेक्टर-15 और नागरिक अस्पताल के बाहर से तीन वाहन चोरी
बरवाला में डेयरी से 10 हजार रुपये, सेक्टर-15 के ढाबे से नकदी व सिलिंडर चोरी
पिंजौर से सेब की पेटियां चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य मामलों की जांच जारी
चंदन मिश्र
पंचकूला। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते एक दिन में वाहन चोरी, दुकान और ढाबे में चोरी समेत कुल छह मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें तीन वाहन चोरी और तीन अन्य चोरी की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पिंजौर में सेब की पेटियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

डेयरी से 10 हजार रुपये चोरी
बरवाला के मौली रोड स्थित भंवर डेयरी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। शिकायतकर्ता भंवर सिंह के अनुसार, वह कुछ मिनट के लिए दुकान के पीछे गए थे। लौटने पर गल्ला टूटा मिला। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने एक युवक गल्ले से करीब 10 हजार रुपये चोरी करता दिखाई दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेब मार्केट से तीन पेटियां चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
पिंजौर की सेब मार्केट में व्यापारी रविंदर कुमार शर्मा की तीन सेब की पेटियां चोरी हो गईं। शिकायत के अनुसार, हिमाचल से सेब आने के दौरान तीन युवक करीब 15 हजार रुपये कीमत की पेटियां लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन वाहन चोरी
सेक्टर-15 से एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा चोरी हो गई। दोनों मामलों में सेक्टर-14 थाना पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। वहीं, सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के बाहर से जगन नारायण की मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले की जांच सेक्टर-7 थाना पुलिस कर रही है।

ढाबे से नकदी और सिलिंडर चोरी
सेक्टर-15 स्थित एक ढाबे से नकदी और दो गैस सिलिंडर चोरी होने का मामला भी सामने आया है। शिकायतकर्ता अभिषेक राय की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


कोट
सभी मामलों की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें नियमित गश्त कर रही हैं तथा बॉर्डर क्षेत्र में 12 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों का खुलासा किया जा चुका है और शेष मामलों में भी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अदिति सिंह, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें