फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पक्षियों के लिए छह मंजिला आशियाना तैयार, 19 को सीएम करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में पक्षियों के लिए सात मंजिला आशियाना बनकर तैयार हो गया है। माता मनसा देवी गोधाम ने पक्षियों का आशियाना जमीन से करीब 52 फीट ऊंचा टावर बनाया है, ताकि कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवर पक्षियों को नुकसान न पहुंचा सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 दिसंबर को पक्षियों के रैन बसेरे का उद्घाटन करेंगे।यह जानकारी पंचकूला नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने दी। गुजरात के कारीगरों ने 7-8 लाख रुपये की लागत से पक्षियों का आशियाना तैयार किया है। छह मंजिला आशियाना में पक्षियों को ठिकाना और दाना-पानी मिलेगा। गुजरात की तर्ज पर यह तैयार किया गया है। कुलभूषण गोयल ने बताया कि जीव-जंतु, पशु-पक्षियों की रक्षा और उनका संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


2500 पक्षियों के लिए रहेगी दाना-पानी की व्यवस्था
2500 पक्षियों के लिए तैयार आशियाना तैयार किया गया है। यहां पक्षियों को ठंडी, गर्मी, बरसात और धूलभरी आंधी के कहर से बचाया जा सकेगा, यह सब ध्यान में रखकर टावर बनवाया गया है। कंक्रीट से बने टावर को तापमान के उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके, इसके लिए खास तरह के मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, ताकि घोंसलों के अंदर का तापमान सही रहे। टावर के सब से ऊपरी भाग में एक मयूर बनाया जाएगा ताकि पक्षी घोंसलों की तरफ आकर्षित हों। दाना-पानी की व्यवस्था भी ट्रस्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें