फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नौ दिन बाद नए कलेक्टर रेट से हुईं 72 रजिस्ट्रियां, 22.31 करोड़ का मिला राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नए कलेक्टर रेट लागू होने के नाै दिन बाद सोमवार को पंचकूला समेत जिले के तीन तहसीलों में रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया। सुबह दस बजे कार्यालय खुलते ही पंचकूला, कालका और रायपुररानी में रजिस्ट्री करवाने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री करवाने एक से अधिक लोगों के पहुंचने की वजह से अफरा-तफरी का आलम रहा। नए कलेक्टर रेट के अनुसार पहले दिन 72 लोगों की रजिस्ट्री हुई। इससे 22,31,80,080 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पंचकूला, कालका और रायपुररानी में रजिस्ट्री करवाने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी देखी गई।
दूसरी तरफ पहले दिन मोरनी और बरवाला में रजिस्ट्री काम ठप रहा। तहसीलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि मोरनी तहसील में मंगवार और बरवाला में वीरवार को रजिस्ट्री का काम पहले की तरह जारी होगा। नए कलेक्टर रेट के आधार पर रजिस्ट्री फाइनल की गई है। इसके अलावा भूमि अधिकृत और पाॅवर ऑफ अटार्नी का काम जारी रहा। सोमवार को रजिस्ट्री का काम शुरू किया गया तो रजिस्ट्री के बने सभी काउंटर में लोगों की भीड़ लगी रही। तेजी के साथ एक के बाद एक रजिस्ट्री होने पर दूरदराज से आए लोग खुश नजर आए।
विज्ञापन


नौ दिन बाद मिली खुशी
सेक्टर-11 निवासी घनश्याम दास गोयल ने बताया कि बेटे असीम गोयल के नाम रजिस्ट्री कराने के लिए नौ दिन का इंतजार करना पड़ा। सोमवार को फाइल जमा कराने के बाद 12ः30 बजे बेटे के नाम रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन


इतने लगे स्टांप और रजिस्ट्रेशन फीस
तहसीलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री का काम शुरू होने पर पहले दिन कुल 72 फाइलों का काम किया गया। सोमवार को 22,31,80,080 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। स्टांप बिक्री से 1,33,99,086 की आय हुई। कुल रजिस्ट्रेशन फीस 8,92,150 का राजस्व मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें