फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के छह सेक्टरों में लो प्रेशर पानी की समस्या से मिलेगा निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल्या डैम की पाइपलाइन मरम्मत कार्य 5 दिसंबर से शुरू
विज्ञापन

कौशल्या डैम से 45 एमएलडी पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए टूटी पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा
7.26 करोड़ से होगी मरम्मत, अगले साल से गर्मियों में पेयजल की नहीं होगी किल्लत
सीएम की प्राथमिकता : काम की रफ्तार में तेजी, अप्रैल 2026 तक प्रोजेक्ट पूरा होगा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अगले साल से पंचकूला के 6 सेक्टरों (सेक्टर-23, 24, 25, 26, 27, 28) में लो प्रेशर पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। पीएमडीए (पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण) ने कौशल्या डैम की टूटी हुई पाइपलाइन को जोड़ने के लिए 1 दिसंबर से कार्य शुरू करने का फैसला लिया है। इस काम के लिए 7.26 करोड़ का बजट तय किया है और कार्य 2026 के अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
इससे पहले कौशल्या डैम से 45 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) पानी की सप्लाई बंद होने के कारण शहर में मई से जुलाई तक पानी की आपूर्ति में खासी दिक्कतें आई थीं। खासतौर पर पानी के लो प्रेशर की समस्या ने नागरिकों को परेशान किया था।
विज्ञापन


पाइपलाइन की मरम्मत के लिए लंबा इंतजार
कौशल्या डैम से जुड़ी पाइपलाइन जुलाई 2023 में अमरावती पुल के पास टूट गई थी। इसके बाद एस्टीमेट अप्रूवल और एनएचएआई के एलाइनमेंट संबंधी मुद्दों में देरी हुई। इस कारण टेंडर प्रक्रिया में दो साल से अधिक का समय लग गया। हालांकि अब 5 दिसंबर से कार्य की शुरुआत हो रही है। पाइपलाइन जुड़ने के बाद पानी की आपूर्ति नियमित हो सकेगी।

300 फीट नीचे जा चुका भूजल स्तर
कौशल्या डैम से पानी की सप्लाई बंद होने के बाद एचएसवीपी को 200 ट्यूबवेलों को लगातार 22 घंटे तक चलाना पड़ रहा है। इससे भूजल स्तर में गिरावट आ रही है। करीब 40 साल पहले भूजल स्तर 20 फीट था जो अब औसतन 300 फीट जा चुका है। यदि पानी का लगातार दोहन होता रहा तो जल स्तर और गिर सकता है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने किया था हस्तक्षेप
इस मामले में पूर्व सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हस्तक्षेप के बाद अक्तूबर में कार्य की शुरुआत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। उन्होंने इसे प्राथमिकता से करने का आदेश दिया ताकि अगली गर्मियों तक पानी की समस्या से बचा जा सके।

कोट:
कौशल्या डैम की टूटी पाइपलाइन की मरम्मत कार्य दिसंबर में शुरू होगा और अप्रैल 2026 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
– एनके पायल, एसई पीएमडीए पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें