फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़, बाहर से खरीदनी पड़ रही महंगी दवाएं

विज्ञापन
सिविल अस्पताल मेंदवाखाना में मरीजों की लगी भीड़।
विज्ञापन
सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों इलाज और दवा के लिए लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सर्दी के मौसम के साथ जिला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। शनिवार को ओपीडी में लगभग चार हजार मरीज पहुंचे। ज्यादातर मरीज आंख, गले और सांस की समस्याओं से पीड़ित रहे। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ने से इलाज और दवा के लिए लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल में आंख के ड्रॉप, बी-कॉम्पलेक्स कैप्सूल, विटामिन-ई, कैल्शियम और विटामिन-डी की दवाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को यह दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं जो उन्हें महंगी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की ओपीडी सर्दियों में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलती है, लेकिन कई लोग सुबह आठ बजे ही आने के कारण पंजीकरण और दवा लेने में लंबा समय लग जाता है।

मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी
बदलते मौसम में आंख जांच के मरीज बढ़ गए हैं जिनमें एलर्जी, लालिमा और मोतियाबिंद के मामले शामिल हैं। नेत्र विभाग के जगदीप सिंह ने बताया कि संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि गले के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। ठंडा पानी या ठंडी चीजें खाने से गले में समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए सर्दियों में गर्म पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। एमडी मेडिसिन डॉ. गिरीश बंसल ने बताया कि वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, शुगर, बीपी और टीबी जांच के मरीज भी ज्यादा रहे। उन्होंने कहा कि विटामिन-डी और ई की दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं।

अस्पताल में दवाएं उपलब्ध नहीं
मेरे सीने में दर्द और लीवर में सूजन की शिकायत के कारण मुझे बाहर से 1500 रुपये की दवा खरीदनी पड़ीं। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। - खुशप्रीत, बनूड़

आंख में ऑपरेशन हुआ है। इसकी ड्रॉप नहीं मिली। बाहर से दो आई ड्रॉप पांच सौ रुपये में खरीदनी पड़ी। पहले ये दवाएं अस्पताल में मिल जाती थीं। - त्रिलोकीनाथ, अभयपुर
विज्ञापन


अस्पताल का बयान
अस्पताल में दवाओं का इंतजाम किया जा रहा है। जो दवाएं उपलब्ध नहीं हैं उन्हें जल्द ही मंगाया जाएगा। सभी दवाएं जल्द ही अस्पताल के दवाखाने में उपलब्ध होंगी। - डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें