फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात शिकायतों में से छह का मौके पर हुआ निपटान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-4 स्थित नगर निगम कार्यालय और नगर परिषद कालका में मंगलवार को भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सात समस्याएं समाधान के लिए रखीं गईं। इनमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम कमिश्नर सचिन गुप्ता ने बताया कि शिविर में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित सात शिकायतें प्राप्त हुईं।
छह शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-4 स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 9 से 11 बजे के बीच नगर निगम से संबंधित शिकायतें और समस्याएं शिविर में रख सकते हैं।
विज्ञापन

इनका हुआ समाधान
शिविर में चंडीगढ़ निवासी दीपक अरोड़ा ने बताया कि उसकी सकेतड़ी में दुकान है। उसकी दुकान का यूआईडी नंबर नहीं है। टीम ने मौके पर ही दुकान का यूआईडी नंबर उपलब्ध करवाकर शिकायत का निपटान किया। मानव कॉलोनी निवासी कुलविंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि 20245 का जो प्रॉपर्टी टैक्स उसने जमा करवाया था, वे किसी दूसरे कुलविंद्र सिंह के नाम जमा कर दिया गया।
विज्ञापन

उसके नाम अब भी टैक्स बकाया है। दस्तावेजों को जांचने के बाद दूसरे कलविंद्र के नाम से भरे टैक्स को ठीक कर शिकायत का मौके पर ही समाधान किया गया। कमिश्नर ने बताया कि जसवंतगढ़ निवासी फीका राम की प्रॉपर्टी आईडी में मोबाइल नंबर और नाम गलत दर्ज होने की शिकायत का मौके पर ही समाधान किया गया। सेक्टर-21 निवासी हरीश शर्मा की प्रॉपर्टी आईडी में मोबाइल नंबर अपडेट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें