फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विभाग मिलकर मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना को चढ़ाएंगे सिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में सबसे अधिक गरीब परिवारों को पसंद का रोजगार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) को छह विभाग मिलकर जल्द सिरे चढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक सचिवों को छह विभागों की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीरवार को यहां योजना के संबंध में प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। संयुक्त टीम में विकास एवं पंचायत विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और ग्रामीण विकास विभाग में से एक-एक सदस्य शामिल किया जाएगा। टीम में शामिल प्रत्येक विभाग अपनी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत सूची बनाएगा।
मनोहर लाल ने कहा कि योजना के तहत आय सत्यापन के आधार पर अब तक राज्य में सबसे कम आय वाले 30,000 गरीब परिवारों की पहचान की गई है। इनकी आय 50 हजार रुपये से कम है। छह सदस्यीय टीम के सदस्य चिन्हित एवं सत्यापित परिवारों के सदस्यों के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद करने के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करें। ऐसे सभी परिवारों के लिए प्रश्नावली भी तैयार की जाए, जिसमें सरकार की 30 प्रमुख योजनाओं की जानकारी हो। इसके अलावा संवाद सत्र के दौरान परिवारों को स्किलिंग कोर्स के बारे में भी जागरूक किया जाए। परिवारों से ली गई जानकारी के आधार पर पसंद के काम के अनुसार परिवारों की अलग से सूची बनाई जाए।
विज्ञापन

जोन वार समितियां गठित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए छह सदस्यीय टीम के अलावा जोनवार समिति भी गठित की जानी चाहिए। राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय टास्क फोर्स पहले ही गठित की जा चुकी हैं। योजना के अंतर्गत चिन्हित एक लाख परिवारों की सालाना आय कम से कम एक लाख रुपये करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें