पंचकूला। जिले में छह नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से रिकवरी की दर अब 98.61 हो गई है। जिले में बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 0.66 फीसदी पहुंच चुका है। बुधवार को की सैंपलिंग के दौरान जिले में मिले छह नए मामलों में पांच मामले पंचकूला के हैं। इनमें दो महिलाएं हैं।
अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 374 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40249 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30586 व्यक्ति हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या 30156 है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 904 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 364636 लोगों की सैंपलिंग की गई है।