संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर और अमृतसर बॉर्डर से छह आरोपियाें को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व एक ड्रोन बरामद किया है। आरोपियों से एक बाइक व छह कारतूस भी बरामद हुए।
बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार देर रात पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त नाका लगाकर फिरोजपुर जिले के गांव खाई फेमेकी के पास छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों की जांच के लिए पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। एक अन्य ऑपरेशन में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन गतिविधि की सूचना मिलने पर अमृतसर जिले के गांव कक्कड़ के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान और एक डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए।