फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छह एसी खराब, कंपनी-डीलर को रकम लौटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नए एसी बार-बार खराब होने के मामले में कंज्यूमर फोरम ने कंपनी और डीलर को उपभोक्ता को 1,74,940 रुपये 6 प्रतिशत ब्याज समेत लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के लिए 20 हजार, मुकदमेबाजी खर्च 5500 और तकनीकी निरीक्षण फीस 3 हजार रुपये देने होंगे। फैसला फोरम अध्यक्ष सतपाल और सदस्य डॉ. सुषमा गर्ग की बेंच ने सुनाया।
विज्ञापन

सेक्टर-17 के एक परिवार के तीन सदस्यों ने अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच सात वोल्टास इनवर्टर एसी खरीदे थे। मार्च-अप्रैल 2024 में इनमें से छह खराब हो गए। वारंटी में कंपनी के इंजीनियरों ने कंप्रेसर, कूलिंग कॉइल और सेंसर बदले, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। परिवार को टावर एसी किराये पर लेने पड़े। आईटीआई बिटना की तकनीकी रिपोर्ट में करीब 16 सर्विस रिक्वेस्ट और लगातार खराबी का उल्लेख मिला। फोरम ने इसे मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट व सेवा में कमी मानते हुए सभी छह एसी लौटाने के निर्देश दिए। आदेश 45 दिन में लागू करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें