फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मिर्गी का दौरा पड़ने से चौक पर चढ़ा मिक्सर ट्रक, बाल-बाल बचे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 चौक पर शनिवार शाम एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर चौक पर जा चढ़ा। हादसे के समय चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक सेक्टर-20 से सेक्टर-26 की ओर जा रहा था। चौक पर ट्रक चढ़ते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौक या आसपास के हिस्से में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें