फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिवाली पर युवक की हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
फरीदकोट में मंच पर कैप्टन अमरिंदर व अश्विनी शर्मा के साथ अन्य नेता,सन्नी बराड़ को पार्टी में करव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। थाना सिटी पुलिस ने दिवाली के दिन हुई हत्या के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वारदात रंजिश के चलते हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और एक कारतूस भी बरामद किया है।
आरोपियों की पहचान लाडी निहंग उर्फ जसप्रीत सिंह, सुखमन गिल उर्फ सुख्खा, मन्नू उर्फ मनी, संदीप सिंह उर्फ तोती और भिंदर सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। आरोपी कोटकपूरा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की शाम आरोपियों ने कोटकपूरा के बठिंडा रोड से सटी गली में स्थित सेंट्रल बैंक के सामने दिवाली के पटाखों की स्टॉल पर मौजूद नरेश कुमार पर फायरिंग की थी। इससे नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देशों पर डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार और एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर चमकौर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने दो मुख्य आरोपियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया। डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह वारदात रंजिश के कारण की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में पहले भी मामले दर्ज हैं।

फरीदकोट में मंच पर कैप्टन अमरिंदर व अश्विनी शर्मा के साथ अन्य नेता,सन्नी बराड़ को पार्टी में करव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें