फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ज्ञानी सुल्तान सिंह को एसजीपीसी ने गुरुद्वारा मुक्तसर साहिब भेजा

Thu, 30 Oct 2025 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के पूर्व जत्थेदार और श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी सुल्तान सिंह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरुद्वारा श्री मुक्तसर साहिब में ड्यूटी पर भेज दिया है। वे दो दिसंबर के फैसलों के दौरान पांच सिंह साहिबानों में शामिल थे। उनका शिरोमणि अकाली दल पुनर्गठित के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ सिर मिलाकर बैठकर हंसी-मजाक करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसजीपीसी ने संज्ञान लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद एसजीपीसी ने श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी सुल्तान सिंह को गुरुद्वारा श्री मुक्तसर साहिब में ड्यूटी पर भेज दिया है। कमेटी ने अगले आदेश तक उन्हें यह ड्यूटी सौंपी है। अब ज्ञानी सुल्तान सिंह श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी के रूप में नहीं, बल्कि गुरुद्वारा श्री मुक्तसर साहिब में सेवा करेंगे। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल (पुनर्गठित) के अध्यक्ष और पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह हाल ही में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल, शिरोमणि कमेटी और जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की दूसरी बार हुई दस्तारबंदी को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की। शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि कमेटी के लगातार ताने मारने और विभिन्न पंथक मंचों से उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब से भगोड़ा कहने जैसी बातों के चलते शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि कमेटी ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह से दूरी बना ली है। शिरोमणि कमेटी गलियारे में चर्चा है कि ज्ञानी सुल्तान सिंह से उनकी नजदीकी ही उनके तबादले का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में शिरोमणि कमेटी के ओएसडी सतबीर सिंह ने कहा कि ज्ञानी सुल्तान सिंह को अगले आदेश तक गुरुद्वारा श्री मुक्तसर साहिब में ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसका कारण असम से शुरू हुए शहीदी नगर कीर्तन को बताया गया है, जो गुरुद्वारा श्री मुक्तसर साहिब के आसपास के इलाकों में आयोजित किया गया था।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें