फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : निर्माणाधीन बाईपास से कैथल बस्ती का रास्ता हुआ बंद, बस्ती के लोगों में नाराजगी, सर्विस रोड नहीं बनने से लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सूरजपुर सुक्खोमाजरी बाईपास से नगर निगम के वार्ड नंबर-6 में गांव रामपुर सियुडी के समीप स्थित वर्षों पुरानी कैथल बस्ती का रास्ता बंद हो गया है। पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों से उनकी बात हुई थी, तब उन्होंने बताया था कि इस जगह निर्माण करने से पहले बस्ती के लिए सर्विस रोड बनाई जाएगी। ऐसा नहीं हुआ। इस जगह निर्माण कार्य तो शुरू कर दिया है, परंतु सर्विस लेन या रास्ता न होने की वजह से इस बस्ती के लोगों का रास्ता रुक गया है। इस बस्ती में करीब 250 घर हैं और रास्ता बंद होने की वजह से यहां रह रहे करीब 1000 लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक पक्की सर्विस रोड नहीं बन जाती तब तक इन लोगों की आवाजाही के लिए अस्थायी रास्ता बनना चाहिए ताकि रात में कोई बीमार है या कोई समस्या आती है तो उनकी आवाजाही के लिए कोई समस्या न आए। पूर्व सरपंच सहित मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि उनकी वर्षों से इस जगह से आवाजाही हो रही थी। यह तीन-चार दिन से बंद है। उन्होंने प्रशासन, पीडब्ल्यूडी एवं एनएचआई अथॉरिटी से मांग की है कि जब तक सर्विस लेन का निर्माण नहीं होता तब तक उनके लिए अस्थायी रास्ता बनाया जाए। इस मौके पर पूर्व पार्षद सीमा देवी, पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर, ओमप्रकाश, जगदीश, दलीप कुमार, महावीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें