फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : राजीव गांधी सेवा केंद्र का भवन बना नशेड़ियों का अड्डा, प्रशासन की अनदेखी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कस्बा बरवाला में एक तरफ जहां कई सरकारी कार्यालय किराए के भवनों में चल रहे हैं, वही प्रशासन की लापरवाही के चलते सरकारी भवन जर्जर हो गया है। लाला वाले पीर मंदिर के पास सरकार और प्रशासन द्वारा करीब 27.43 लाख रुपये की लागत से लोगों की सुविधा के लिए बनाया राजीव गांधी सेवा केंद्र का भवन कई वर्षों से अनदेखी का शिकार है। इससे लोगों को कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इस सेवा केंद्र का भवन सफाई के अभाव में आजकल नशेड़ियों का अड्डा भी बन चुका है। कस्बावासी ओमवीर, रणदीप राणा, महेंद्र सिंह, मिकू शर्मा ने बताया कि इस राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण प्रशासन द्वारा पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाया गया था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर पंचकूला हलके से विधायक चुने जाने पर ज्ञानचंद गुप्ता ने 2015 में इस सेवा केंद्र के भवन का उद्घाटन किया था। छह वर्ष बीतने के बाद भी लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से इसकी देखरेख की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण भवन जर्जर होकर रह गया है।
कस्बे के लोगों ने सरकार और प्रशासन से इस भवन की सफाई करवाकर इसकी सुविधा लोगों को दिए जाने की मांग की है। इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला विशाल पाराशर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्रशासन के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर सेवा केंद्र की सफाई करवाकर अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें