फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : तीन साल बाद निगम ने शुरू किया रोड गली का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के उद्यमियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का कार्य निगम अधिकारियों ने तीन साल बाद शुरू करवा दिया। मेयर कुलभूषण गोयल की सख्ती के बाद सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल के आदेश पर शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से खुदाई शुरू करवाई। रोड गली के निर्माण कार्य के दौरान कर्मचारियों ने देखा कि पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन मिट्टी से बंद हो चुकी थी। यही कारण था कि हरमिलाप नगर गेट स्थित पार्क के पास बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहता था। इससे स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इस मामले को अमर उजाला लगातार प्रमुखता से उठा रहा था। इस पर संज्ञान लेकर मेयर कुलभूषण गोयल और वार्ड के पार्षद हरेंद्र मलिक ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपी। उन्होंने एस्टीमेट तैयार करने का आदेश दिया। एसडीओ और जेई ने मिलकर रोड गली के निर्माण कार्य का एस्टीमेट करीब चार लाख रुपये का तैयार किया। इसके बाद इस कार्य को धरातल पर उतारने के लिए टेंडर लगाकर वर्क ऑर्डर पास किया गया। इस कार्य को भी पूरा हुए तीन माह से ज्यादा बीत चुके था, लेकिन ठेकेदार ने किन्हीं कारणों के चलते कार्य शुरू नहीं किया।
मेयर कुलभूषण गोयल के संज्ञान में एक बार फिर मामले को लाया गया। उन्होंने कड़ा संज्ञान लेकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल को फोन किया। इस पर जवाब मिला कि 24 घंटे के अंदर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें