फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकील अख्तर की मौत: सुरक्षाककर्मी बोले- मानसिक रूप से परेशान रहता था, एसआईटी ने मोबाइल-लैपटॉप कब्जे में लिया

Wed, 29 Oct 2025 07:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि अकील मानसिक रूप से परेशान रहता था और घरवालों से अक्सर झगड़ा करता था। एसआईटी बुधवार को घर में काम करने वाले नौकरों, माली, केयरटेकर सहित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज करेगी।
विज्ञापन
अकील अख्तर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पंचकूला पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व काम करने वाले 11 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन


इनमें से सात सुरक्षाकर्मी घटना के समय घर पर थे। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि अकील मानसिक रूप से परेशान रहता था और घरवालों से अक्सर झगड़ा करता था। एसआईटी बुधवार को घर में काम करने वाले नौकरों, माली, केयरटेकर सहित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज करेगी। सभी को जांच में शामिल होने को कहा गया है। इसके बाद ही परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

मोबाइल और लैपटॉप फाॅरेंसिक जांच के लिए भेजे

मंगलवार को पुलिस ने अकील के परिजनों से उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में लिया है। सूत्रों के अनुसार अकील ने इसी मोबाइल से दो वीडियो रिकॉर्ड किए थे जिन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। दोनों को फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें