फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिद्धू ने इंडिया गठबंधन पर कांग्रेस नेताओं को दी हिदायत, कहा-प्रधानमंत्री चुनना है पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की एनडीपीएस मामले में गिरफ्तारी के बाद पंजाब में तल्ख हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के संबंधों को सुधारने का एक प्रयास रविवार को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन का महत्व बताते हुए दोनों दलों, खासकर कांग्रेस के नेताओं को सुझाव दिया।
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने ट्वीट किया- ‘इंडिया गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है। यहां-वहां के तूफान से इसकी भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा। पंजाब को समझना होगा कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, न कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चुनने का।’ सिद्धू ने अपने ट्वीट के जरिये कांग्रेस नेताओं को आगाह किया है कि खैरा की गिरफ्तारी के मामले में अपने विरोध के बीच, इंडिया गठबंधन को न लाएं।

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा इंडिया गठबंधन के वजूद में आने से पहले से ही पंजाब में कांग्रेस और आप के गठजोड़ का विरोध करते रहे हैं। तीन दिन पहले कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी के बाद दोनों नेताओं ने एक बार फिर से आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों सीनियर कांग्रेसी नेताओं द्वारा कहा जा रहा है- हम ऐसी पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं करेंगे, जो बदले की भावना से राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें