फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान लेने गई मासूम को दुकान के अंदर बुलाया, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। 11 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में पंचकूला पुलिस ने 68 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सेक्टर-5 निवासी बच्ची सामान लेने दुकान पर गई थी, जहां आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अंदर बुलाया और छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-5 निवासी महिला ने बताया कि 30 अप्रैल दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकानदार ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। घर पहुंचकर डरी-सहमी बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई अनिता ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें