फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कुत्तों के हमले में घायल मोर को दुकानदार ने बचाया, वन्य प्राणी विभाग को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएमटी के पास तारों में फंसा मिला राष्ट्रीय पक्षी, दोस्तों ने कुत्तों को भगाकर सुरक्षित निकाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पंचकूला-पिंजौर मार्ग पर एचएमटी के पास कुत्तों के हमले में घायल मोर को दो युवकों ने बचाकर वन्य प्राणी विभाग को सौंप दिया। तार में फंसे राष्ट्रीय पक्षी को कुत्तों से बचाकर सुरक्षित निकालने की इस पहल की सराहना हो रही है।
राजीव कनौजिया ने बताया कि वह अपने साथी के साथ पंचकूला से पिंजौर की ओर जा रहे थे। एचएमटी के पास उन्होंने देखा कि एक मोर पर लावारिस कुत्ते हमला कर रहे हैं और वह बचने के प्रयास में सड़क किनारे तारों में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने तुरंत कार रोककर पहले कुत्तों को भगाया और फिर सावधानी से तारों में फंसे मोर को बाहर निकाला। घायल होने के कारण मोर उड़ने की स्थिति में नहीं था। इसके बाद वे उसे फॉरेस्ट कांप्लेक्स लेकर पहुंचे और वन्य प्राणी विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें