फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार कीमती साइकिलों सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 थाना पुलिस की कार्रवाई, 80 हजार की साइकिलें बरामद सेक्टर-15 व 16 से चोरी कबूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने महज 24 घंटे में साइकिल चोरी के मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार कीमती साइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति ने घर के गेट के अंदर से साइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 24 अप्रैल को मौली जागरां, चंडीगढ़ निवासी 19 वर्षीय आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर विकास नगर नाका के पास झाड़ियों में छिपाई गई साइकिल बरामद की गई। मौके से तीन अन्य संदिग्ध साइकिलें भी बरामद हुईं। आरोपी ने सेक्टर-15 और 16 के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी करना कबूल किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें