फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता के घर चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर

विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 7 घर में हुई चोरी के बारे में बताते गुरविंदर सिंह बाली। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में सक्रिय चोर रोजाना मकानों व दुकानों में चोरी करने के अलावा वाहनों के स्पेयर पार्ट्स तक चुराने लगे हैं, लेकिन जिला पुलिस चोरों पर नकेल कसने में नाकाम है। चोर फिर से एक मकान को टारगेट कर लाखों रुपये के कीमती सोने व डायमंड के गहने और ढाई लाख रुपये कैश ले उड़े। पुलिस की कार्रवाई फिलहाल केस दर्ज करने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

चोरों ने इस बार शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह बाली के सेक्टर-7 के मकान को निशाना बनाया। चोर रसोई की खिड़की पर लगी ग्रिल को उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। बेखौफ चोरों ने वारदात को जल्दी में अंजाम न देकर पहले जूस पिया। फिर तसल्ली से सभी कमरों और वहां रखी अलमारियों में सामान को खंगाला। उस दौरान उनके हाथ ढाई लाख रुपये कैश और सोने व डायमंड के गहने लगे, जिन्हें समेटकर वे फरार हो गए। मकान मालिक गुरविंदर सिंह ने बताया कि चोर घर से ढाई लाख रुपये कैश समेत सोने की आठ चूड़ी, सोने का हार, सोने की दो चेन, डायमंड की बालियां और मंदिर में रखा गोलक तोड़कर उसमें से भी पैसे ले गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह ने बताया कि दो महीने में सेक्टर में चार जगहों पर चोरी हो चुकी है। पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने से चोर आसानी से वारदातें करने में जुटे हैं।
रसोई की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे, एक आरोपी आया नजर
चोर रसोई पर लगी ग्रिल उखाड़कर उस समय मकान के अंदर दाखिल हुए, जब घर पर कोई नहीं था। शिकायतकर्ता, गुरविंदर सिंह बाली ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे वह परिवार सहित घर से बाहर थे। रात करीब पौने ग्यारह बजे लौटे और घर के पीछे से कार खड़ी कर अंदर जाने लगे। तो उन्होंने कमरे के दरवाजे को सेंटर लॉक लगा देखा, इस पर उन्हें शक हुआ। वह सेंटर लॉक लगाकर नहीं गए थे। उन्होंने खिडक़ी से अंदर झांका तो एक चोर नजर आया। लेकिन वह उनके आने की भनक लगने पर फरार हो गया। वह तुरंत घर के अंदर पहुंचे तो सभी सामान बिखरा पाया और अलमारियों के ताले भी टूटे मिले। सेक्टर-10 चौकी के पुलिसकर्मियों ने सूचना पर मौके की जांच की और फिर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया। एक्सपर्ट्स ने मौका मुआयना कर सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

गुरविंदर सिंह के घर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोरों को भी इसकी जानकारी थी। इसी कारण वे पहचान छुपाने के लिए वारदात के बाद डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें