फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेब मंडी के पास सड़क हादसे में शिमला निवासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फल मंडी के पास सड़क पार करते शिमला निवासी विनोद कुमार (52) को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन




विनोद के छोटे भाई रिमोद ने बताया कि उनके भाई शिमला से सेब लेकर पिंजौर मंडी पहुंचे थे और यहां भतीजे के किराये के मकान में ठहरे हुए थे। सोमवार की शाम करीब 7 बजे एक ऑटो रिक्शा ने उन्हें मंडी के पास उतारा था। कुछ ही देर बाद जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।



हादसे में विनोद को सिर, पसलियों और पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पंचकूला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार 31 वर्षीय युवक को भी चोटें आई थीं, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पिंजौर पुलिस थाना के एएसआई रोशन लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विनोद कुमार अपने पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें