कालका। तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय दोबारा कालका में स्थानांतरित करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री हरियाणा सहित डीसी व एसडीएम कालका को भी मांगपत्र भेजा है।
उन्होंने बताया कि तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय पहले कालका में ही हुआ करता था। गत तीन वर्षों से उसे कालका से पंचकूला शिफ्ट कर दिया गया है। इस करण लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार द्वारा घोषित कल्याणकारी योजनाएं जो गरीब दलित पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए होती हैं वह लोग इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार पंचकूला के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इसी के चलते कई लाभार्थी तो परेशानी के चलते योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय कालका में स्थानांतरित करने की मांग की है।
कोट
इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी और जनहित को देखते हुए समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।
-राकेश संधू, एसडीएम, कालका