फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेजधार हथियारबंद युवकों ने ठेके पर किया हमला, कारिंदे को घायल कर लूटे पैसे

Fri, 08 Aug 2025 08:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। हंबड़ा रोड स्थित नूरपुर बेट इलाके में हथियारबंद युवकों ने एक शराब के ठेके पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ करके कारिंदे को घायल कर दिया। आरोपियों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब कारिंदा ठेके का कैश गिन रहा था। उसको पीटने से पहले आरोपियों ने पत्थरबाजी की जिससे जो लोग खड़े हैं वह इधर उधर हो जाएं। आरोपी कारिंदे को बुरी तरह से घायल कर उसके हाथ से कैश लेकर फरार हो गए। घायल कारिंदे की पहचान अनिल कुमार के रुप में हुई है। उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। ठेके वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। थाना लाड़ोवाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि वह बग्गा कलां के पास शराब के ठेके पर काम करता है। रात को वह ठेके पर सेल करते हुए पैसे गिन रहा था। इसी दौरान अचानक बड़ी संख्या में युवक आकर हमला करने लगे। पहले उन्होंने ईंट पत्थर बरसाए जिससे लोग इधर उधर हो जाए। उसके बाद आरोपी ठेके के अंदर घुस आए और उन्होंने आते ही उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। पैसे लेकर फरार हो गए। अनिल कुमार ने बताया कि हमला करने से पहले कुछ युवक ठेके के आस-पास चक्कर लगा रहे थे ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी कि है अनिल ने बताया कि ठेके का कैश कितना था अभी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी हजारों में कैश था जो आरोपी ले कर फरार हो गए। शराब ठेकों के इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि उन्हें फोन आया कि बग्गा कलां में लूट हो गई है। वह तुरंत ठेके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। लूट कितने की हुई है अभी कुछ पता नहीं। बदमाशों ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ भी की है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हमलावरों को पकड़ा जाए। उधर, इस मामले में थाना लाडोवाल की एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि अभी उनके पास लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें