फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पटियाला की लड़कियों ने अंडर-17 कराटे में शानदार प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) संजीव शर्मा की अगुवाई में लड़कियों के लिए अंतर-जिला कराटे मुकाबले आयोजित किए गए। अंडर 17 लड़कियों के कराटे मुकाबले पीएमश्री सरकारी को-एड मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासी रोड आयोजित किए गए।
कराटे मुकाबले में जालंधर ने अंडर 17 लड़कियों की केटेगरी में 23 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करके ओवरऑल ट्रॉफी जीती। वहीं, पटियाला 21 अंकों के साथ दूसरे और श्री अमृतसर साहिब 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और निखिल हंस ने इस मौके पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि खेलों से जहां अनुशासन की भावना आती है, वहीं बच्चों का सर्वपक्षीय विकास भी होता है, इसलिए बच्चों को खेलों के क्षेत्र में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें