फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफएस उम्मीदवार के समर्थन में पाकिस्तान से आए कमेंट पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव से पहले नया विवाद छिड़ गया है। हुआ यूं कि एसएफएस के फेसबुक अकाउंट से प्रेसीडेंट पद की उम्मीदवार प्रिया सिंह की घोषणा करने के बाद पाकिस्तान के एक शख्स ने उस पर कमेंट कर उनका समर्थन किया है। एबीवीपी ने इस कमेंट को मुद्दा बनाकर एसएफएस को घेरना शुरू कर दिया है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद एसएफएस ने कमेंट को डिलीट कर दिया है। लेकिन उसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एवीबीपी की नेशनल सेक्रेटरी हेमा ठाकुर ने आरोप लगाया कि एसएफएस ने शुरू से पाकिस्तान को खुश करने के लिए काम किया है, इसलिए अब उन्हें पाकिस्तान से बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने कहा, इस मामले के बाद से एसएफएस का चेहरा बेनकाब हो गया है। यह भी जांच का विषय है कि क्यों एसएफएस के हर मुद्दे को पाकिस्तानी मीडिया में खूब चलाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएफएस को देश विरोधी काम करने के लिए पाकिस्तान के द्वारा फंडिग की जाती है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी इस मामले को लेकर स्टूडेंट्स के पास जाएगी साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन से इस कनेक्शन की जांच करने को लिखेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में प्रदर्शन भी किया जाएगा।
इधर, एसएफएस प्रेसीडेंट बोले- विवाद वाली कोई बात नहीं, फेसबुक एक पब्लिक प्लेटफार्म
पूरे मामले पर एसएफएस के प्रेसीडेंट वरिंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब चुनाव जीते थे, तब भी उन्हें पाकिस्तान से बधाइयां मिली थी। फेसबुक एक पब्लिक प्लेटफार्म है, कोई कुछ भी लिख सकता है। उन्हें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि जगहों से भी बधाई मिलीं, इसमें विवाद वाली कोई बात नही है।
विज्ञापन

यह लिखा है कमेंट में...
एसएफएस ने रात 10.11 मिनट पर फेसबुक पेज पर पीयू कैंपस चुनावों में प्रेसीडेंट पद पर प्रिया के नाम की घोषणा की। इसके बाद करीब 10.50 बजे अमीश हसन अस्करी नाम के व्यक्ति ने ‘थॉट्स एंड प्रेयर्स फ्रॉम पाकिस्तान’ कमेंट किया। अमीश हसन अस्करी के प्रोफाइल पर लिखा है कि वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद का रहने वाला है और नेशनल एसेंबली ऑफ पाकिस्तान में काम करता है। रविवार को पूरे दिन एबीवीपी ने इस मुद्दे को गर्माए रखा। हालांकि विवाद के बाद इस कमेंट को डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें