फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के कांट्रैक्ट कर्मचारी आज हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन से जुड़े सदस्य आज से 24 घंटे की हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे मरीजों को दिक्कतें आ सकती हैं। पीजीआई में करीब 1400 सफाई कर्मचारी, 1200 हास्पिटल अटेंडेंट, 100 लिफ्ट आपरेटर, 250 क्लर्क व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। वर्कर यूनियन पिछले 45 दिन से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यूनियन की मांग है कि समान काम, समान वेतन, ईपीएफ व रेगुलराइजेशन की प्रमुख मांग है। यूनियन का यह भी कहना है कि यदि पीजीआई प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो छह व सात सितंबर को भी हड़ताल की जाएगी। यूनियन का कहना है कि पीजीआई प्रशासन को हड़ताल की सूचना पहले से ही दे दी गई है। हालांकि पीजीआई का कहना है कि उसके रेग्युलर 900 इंप्लाइज अपने काम में जुटे रहेंगे इसलिए कोई काम प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें